Grammy Awards 2025 में इस बार बियॉन्से, माइली साइरस और चंद्रिका टंडन ने जीते बड़े अवॉर्ड। भारत के लिए भी इस बार काफी कुछ खास रहा है और कहीं चीज विवाद का विषय बनी है।
Grammy Awards 2025 जिसे संगीत जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह माना जाता है, और हर साल Recording Academy के द्वारा आयोजित किया जाता है। ठीक इसी तरह इस साल भी Grammy Awards 2025 का आयोजन लॉस एंजिल्स के Crypto.com Arena में हुआ और इसमें दुनियाभर के बेहतरीन कलाकारों को सम्मानित किया गया, जहां इस बार कई ऐतिहासिक जीत देखने को मिलीं।
इस बार बियॉन्से, माइली साइरस और भारतीय मूल की चंद्रिका टंडन ने Grammy Awards 2025 बड़ा जलवा बिखरा जानते हैं कैसे।
बियॉन्से बेस्ट कंट्री एल्बम अवॉर्ड जीतकर बनीं पहली अश्वेत महिला
इस साल का सबसे चर्चित अवॉर्ड बेस्ट कंट्री एल्बम था, जिसे बियॉन्से ने अपने एल्बम Cowboy Carter के लिए जीतकर इतिहास रच दिया है।
इस जीत के साथ बियॉन्से ग्रैमी इतिहास की पहली अश्वेत महिला बन गई हैं, जिन्होंने कंट्री म्यूजिक कैटेगरी में यह अवॉर्ड अपने नाम किया है।
इस उपलब्धि को संगीत जगत में ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि कंट्री म्यूजिक पारंपरिक रूप से एक बेहद ही अलग शैली मानी जाती थी, जिसमें अश्वेत कलाकारों की भागीदारी बहुत कम ही देखने को मिलती है। लेकिन बियॉन्से की इस जीत ने म्यूजिक इंडस्ट्री में नई संभावनाओं के दरवाजे खोल दिए हैं।
माइली साइरस का रिकॉर्ड ऑफ द ईयर और सॉन्ग ऑफ द ईयर पर रहा दबदबा
इस बार के ग्रैमी में माइली साइरस के गाने Flowers ने खूबसूरतियां बटोरियां जिसके लिए माइली साइरस को रिकॉर्ड ऑफ द ईयर और सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है।
माइली साइरस का यह गाना पूरे साल Billboard Charts में टॉप पर बना रहा और म्यूजिक लवर्स के बीच इस सॉन्ग ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। और अब ग्रैमी अवार्ड 2025 जीतकर उन्होंने अपनी काबिलियत को और मजबूत कर दिया है।
चैपल रोआन बने नए म्यूजिक सेंसेशन
हर साल की तरह इस बार भी एक बेस्ट न्यू आर्टिस्ट अवॉर्ड सबसे चर्चित श्रेणी में रहा है।
इस अवार्ड को चैपल रोआन ने अपनी यूनिक म्यूजिक स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर अपने नाम कर लिया है। जिसकी बदौलत अब चैपल रोआन म्यूजिक इंडस्ट्री के एक नए म्यूजिक से सेंसेशन बन चुके हैं।
भारतीय मूल की चंद्रिका टंडन ने भी बाजी मारी।
इस बार ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत के लिए भी एक खास जीत आई है। भारतीय मूल की चंद्रिका टंडन ने अपने एल्बम Triveni के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का ग्रैमी अवार्ड जीत लिया है।
Triveni एक अनूठा एल्बम है, जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत और वेस्टर्न हार्मनी का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलता है।
यह एल्बम भारतीय संगीत की समृद्धि और उसकी वैश्विक अपील को दर्शाता है।
इस जीत ने भारतीय संगीत को एक बार फिर से वैश्विक मंच पर गर्व महसूस कराया है।
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 में भारतीय कलाकारों की उपेक्षा पर भी विवाद
हालांकि, इस बार ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक विवाद भी सामने आया। इन-मेमोरियम सेगमेंट में भारत के महान तबला वादक ज़ाकिर हुसैन को ग्रैमी अवार्ड 2025 में शामिल नहीं किया गया, जिससे भारतीय फैंस में नाराजगी देखी गई।
और सोशल मीडिया पर #JusticeForZakirHussain ट्रेंड करने लगा और लोग आयोजकों पर सवाल उठाने लगे।
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 विनर्स की पूरी लिस्ट
अगर आप सभी श्रेणियों के विजेताओं की पूरी लिस्ट देखना चाहते हैं, तो यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
Grammy Awards 2025 में बियॉन्से और माइली साइरस ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरिया। वहीं, भारतीय मूल की चंद्रिका टंडन की जीत ने भारतीय म्यूजिक प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण बनाया है। हालांकि, ज़ाकिर हुसैन की उपेक्षा को लेकर विवाद भी देखने को मिला पर ऐसा तो हर अवॉर्ड फंक्शन में चलता ही रहता है।